झालरापाटन: झालरापाटन में मंदिर के पुजारी की संदिग्ध मौत, मंदिर में बेहोश मिले, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
झालरापाटन के मेला मैदान इलाके में स्थित एक मंदिर में मंगलवार सुबह पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और झालरापाटन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि पुजारी की पहचान शंकर लाल के तौर पर हुई है। वह झालरापाटन के ही बड़ा मंदिर इलाके का रहने वाला था।