चानन: किऊल थाना पुलिस ने वृंदावन गांव से 48 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव से 48 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय कारू दास के पुत्र शराब तस्कर अजय दास को गिरफ्तार किया है. गुरुवार पूर्वाहन 11:45 बजे शराब तस्कर को किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. किऊल थाना में कांड संख्या 51/26 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया है.