बदलापुर: मानापुर गांव में पेंटिंग के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से पुत्र की मौत, पिता झुलसे, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर तहसील क्षेत्र के महराजगंज थाना अंतर्गत मानापुर गांव में पेंटिंग करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से 26 वर्षीय आमीर की मौत हो गई। हादसे में बेटे को बचाने पहुंचे पिता शब्बीर भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया गया कि आमीर अपने पिता के साथ सुरेश के घर पेंटिंग कर रहा था। खिड़की के पास पहुंचते ही वह विद्युत तार के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस