होलिका दहन से पहले नईपेठ के गजलक्ष्मी मंदिर में भक्तों ने मनाया फाग उत्सव
होलिका दहन से पहले ही धर्मनगरी उज्जैन रंगों में सराबोर नजर आ रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में फाग उत्सव शुरू हो चुका है। नईपेठ स्थित गजलक्ष्मी मंदिर में शनिवार को सुबह 11 बजे गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली गई। इसी के साथ छत्री चौक स्थित गोपाल मंदिर और खाटू श्याम जी मंदिर में शनिवार को भक्तों ने फाग उत्सव मनाया गया।