मेहसी: चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम के नेतृत्व में मेहसी में दो अवैध नर्सिंग होम और एक अल्ट्रासाउंड को किया गया सील
चकिया अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम के नेतृत्व मे मेहसी मे दो अवैध नर्सिंग होम एवं एक अल्ट्रासाउंड क्लिनिक को शील किया गया। इस दौरान जांच के क्रम मे नर्सिंग होम मे जहाँ कई ऐसे चिकित्सीय उपकरण के साथ साथ दवाएं मिली जिसका कोई निबंधन नहीं था। सभी को जब्त कर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही है। जानकारी मंगलवार शाम करीब 06 बजे मिली।