भोरे: खजुराहा में हुए गोली कांड का छठे दिन भी नहीं हो सका खुलासा, हिरासत में लिए गए लोगों से अभी भी पुछताछ है जारी
थाना क्षेत्र के खजुराहा में गत शुक्रवार को हुए गोलीकांड का खुलासा छठे दिन भी नहीं हो सका। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से शीघ्र मामले का खुलासा करने का पुलिस दावा कर रही है। उधर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिए गए हिरासत में लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है। वहीं पांचवें दिन भी इस कांड में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।