भोरे: रेडवारिया तिवारी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के रेडवारिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम पक्ष से हरिप्रसाद ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है तो दूसरे पक्ष से पूनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।