भोरे: भोरे थानाध्यक्ष से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने की भूख हड़ताल, जनप्रतिनिधियों से बदसलुकी करने पर सदस्यों ने उठाया कदम
भोरे के पंचायत सरकार भवन में रविवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 के जिला परिषद सदस्य ललिता चौहान के प्रतिनिधि व माले जिला कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने सदस्यों के साथ भोरे थानध्यक्ष पर बदसलूकी करने सहित तमाम संगीन आरोप लगाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला परिषद सदस्य ललित चौहान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि थानाध्यक्ष ने मेरे साथ बदसलूकी की हैं।