भोरे: भोरे थाना परिसर में आयोजित हुआ विदाई सह सम्मान समारोह, सेवानिवृत्ति पुo अo निo योगेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित
भोरे थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अवर निरीक्षक योगेंद्र सिंह के सेवा निवृत उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अलावे सभी पुलिस पधाधिकारियो ने उन्हें फूल का माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की प्रसंशा की।