गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस रात्रि गश्त में सतर्क, संदिग्ध स्थलों पर कड़ी निगरानी
गया जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गया पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार की रात पुलिस बल अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध स्थानों और गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए है। प्रमुख चौक-चौराहों, सुनसान इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में गहन जांच-पड़ताल की।