मिर्ज़ापुर: मां विन्ध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मां विन्ध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विन्ध्याचल धाम व परिसर में बीडीएस/एस चेक व डॉग स्क्वाड द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। रेलवे स्टेशन, नई वीआईपी, पुरानी वीआईपी समेत अन्य क्षेत्र में अभियान के तहत जांच की गई।