मिर्ज़ापुर: गोगांव गांव के कछुआ सेंचुरी में बालू के अवैध खनन व परिवहन के विरोध में गंगा वॉरियर्स ने किया प्रदर्शन
छानबे ब्लॉक के गोगांव गांव के कछुआ सेंचुरी पर गंगा वॉरियर्स ने प्रदर्शन किया। दो घंटे तक प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया। जिला गंगा समिति के बैनर तले वन्य जीव सुरक्षा अंतर्गत मछलियों को चारा खिलाया। अवैध परिवहन और अवैध बालू खनन को लेकर एसडीएम सदर द्वारा पिछले दिनों कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन अवैध खनन नहीं रुक पा रहा है।