मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना विंध्याचल पर वादी राहुल यादव निवासी दूधनाथ चुंगी द्वारा वादी की मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत का विवेचना प्रारंभ की गई मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे उप निरीक्षक गौरी शंकर चौधरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विंध्याचल क्षेत्र से अभियुक्त कार्तिके दुबे पुत्र घूरहु दुबे निवासी ग्राम अकोडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।