मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात के चनई पुर के पास 27 वर्षीय बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक घायल, इलाज जारी
मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर का पुरा निवासी 27 वर्षीय बाइक सवार धनंजय बिंद बाइक से अपने काम पर जा रहे थे जो की शटरिंग का काम करते हैं चनई पुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिसमें धनंजय बिंद घायल हो गए परिजनों की सहायता से घायल को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया इलाज जारी।