मिर्ज़ापुर: डीएम की नाराजगी के बाद कलेक्ट्रेट रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को टोचन कर यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन ले गई
कलेक्ट्रेट रोड पर डीएम के नाराजगी के बाद यातायात पुलिस ने सड़क किनारे खड़े चार पहिया वाहनों को टोचन कर पुलिस लाइन ले गई। सोमवार को सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। एंबुलेंस में मरीज भी परेशान हो रहे थे। खबर चलने के बाद डीएम ने कड़ी नाराजगी प्रकट की। जिसके बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और सड़क किनारे खड़े वाहनों को टोचन कर ले गई।