चाईबासा। आगामी 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो बजे उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र का निरिक्षण किया।