भरथना: भरथना चनेठी में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश किया गया
भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 42 वर्षीय आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश मृतका मंजू देवी उर्फ निर्मला के पति सत्येंद्र यादव ने अपने दोस्त मुकेश यादव के साथ मिला।