गाज़ीपुर: वरिष्ठ छायाकार विनय प्रकाश सिंह यादव को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, शोकसभा में लोग हुए भावुक
दैनिक जागरण के छायाकार और गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य विनय प्रकाश सिंह यादव के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है। सोमवार की रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार अति प्राचीन श्मशान घाट पर किया गया। दिवंगत पत्रकार साथी की आत्मा की शांति के लिए बुधवार, 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे गाजीपुर पत्रकार...