बागपत: दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर रेलवे विभाग ने चलाया औचक चेकिंग अभियान, ट्रेन में 241 यात्री मिले बिना टिकट
शनिवार की शाम करीब साढे पांच बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा के मुताबिक दिल्ली शामली सहारनपुर रेलमार्ग पर रेलवे विभाग ने ट्रेनों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में दिल्ली से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली को जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई। इससे ट्रेनों में अफरातफरी मच गई। अभियान में 241 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले।