बागपत: जिले की बेटी आस्था पूनिया ने रचा इतिहास, भारतीय नौसेना में बनीं पहली महिला फाइटर पायलट
बागपत की बेटियां किसी से कम नहीं हैं जो हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। शनिवार को करीब दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार हिसावदा गांव की बेटी आस्था पूनिया ने भी अब बड़ा इतिहास रचा है, जो नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। आस्था की इस उपलब्धि पर हिसावदा गांव के साथ पूरे बागपत जिले के लोगों में खुशी है