बागपत: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में रक्तदान शिविर, 29 ने किया रक्तदान
शनिवार को करीब 11 बजे अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर जिला रेडक्रास समिति व आर्य समाज की ओर से अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष शामली लायन अरविंद ने कहा कि रक्तदान न केवल अन्य व्यक्तियों के जीवन को बचाता है बल्कि यह रक्त देने वाले को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है।