बागपत: DM-SP ने बागपत तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित को दिए दिशा निर्देश
शनिवार को करीब साढे 12 बजे डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने बागपत तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।