बागपत: कस्बा टटीरी स्थित अंबेडकर नगर के निकट खाली प्लाट में मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
शनिवार की शाम करीब पांच बजे कस्बा टटीरी स्थित अंबेडकर नगर के निकट खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड एकत्रित हो गई। वहीं लोगों की सूचना पर कोतवाली बागपत प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।