गुमला: सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सांप के काटने से 2 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज किया गया
Gumla, Gumla | Jul 12, 2025 सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सर्पदंश से दो लोग घायल हो गए। शनिवार को दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सकरपुर गम्हरिया निवासी 32 वर्षीय लिविंग किंडो शनिवार की सुबह घर के बाहर खड़ा था तभी एक सांप के पूछ में पैर पड़ने से सांप उसके पैर की अंगुली को काट लिया। धोधरा पाकर टोली निवासी युवती को धान रोपने के क्रम में सांप ने पैर में काट लिया।