हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के वार्ड 16 में चार वर्षों से सीसी सड़क का इंतजार, बरसात में 50 से अधिक परिवारों का जीना हुआ दुश्वार
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर 16 विवेकानंद नगर स्थित शिवानी पैलेस के पीछे रहने वाले आधा सैकड़ा से अधिक परिवार गत चार वर्षों से सड़क की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। बरसात के दिनों में पूरा क्षेत्र कीचड़ और जलभराव से भर जाने से लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वार्ड निवासी विनोद यादव, शशांक शिवहरे, रामजी प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, अंकित