भिवानी: हर्षित कुमार ने संभाला भिवानी के एडीसी और डीएमसी का कार्यभार
हर्षित कुमार ने बुधवार को जिला में एडीसी व डीएमसी का कार्यभार संभाल लिया है। अनुपमा अंजलि का रेवाड़ी में स्थानांतरण होने के पश्चात हर्षित कुमार भिवानी में अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त हुए हैं।श्रीमती अंजलि ने हर्षित कुमार को एडीसी व डीएमसी का पदभार ग्रहण करवाया। हर्षित कुमार 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे महेन्द्रगढ़ में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे।