भिवानी: जनवरी माह में 2263 गर्भवती महिलाओं ने लिया योजना का लाभ सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जिले के सामान्य अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनवरी माह में 2263 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस योजना के लाभ से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की पूर्ण जांच की जाती है।