भिवानी: सीजेएम कपिल राठी ने विडो सेल की मासिक समीक्षा बैठक में ऑनलाईन दिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एंव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कपिल राठी की अध्यक्षता में विडो सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुई। बैठक में सीजेएम श्री राठी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।सीजेएम कपिल राठी ने जिला स्तर पर विडो सेल सिस्टम के तहत विधवा महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।