अशोक नगर: डेलकेवर गांव में कचरे के विवाद में, तीन लोगों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल किया
अशोकनगर जिले के डेलके वर गांव में घर के कचरे को लेकर विवाद हो गया इसी को लेकर तीन लोगों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम डेलकेवर निवासी सीता पति शिशुपाल सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष के साथ गुरुवार की शाम 6 बजे घर का कचरा डालने को लेकर प्रकाश, गुड्डी, सुषमा लोधी ने फर्सा से हमला कर दिया।