पटना ग्रामीण: पटना समाहरणालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पटना समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक की गई। प्राचीन प्रसिद्ध विरासत स्थल मां बड़ी पटन देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर, खानकाह, तकिया शरीफ, पटना सिटी एवं खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में पर्यटक की सुविधाओं के विकास तथा सौंदर्यीकरण कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई।