पटना ग्रामीण: अयोध्या के बाद पटना में भी राम लला के दर्शन, राजवंशीनगर हनुमान मंदिर में विराजमान हुए प्रभु श्री राम
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के 1 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर के तीसरे तले पर बुधवार की शाम 6:00 बजे राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। अयोध्या से आए हुए आचार्य और पुजारी के द्वारा विधि विधान से राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।