पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में सहकारी चौपाल का आयोजन, एलईडी रथ को रवाना किया गया
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में सहकारी चौपाल का आयोजन बुधवार सुबह 10:30 बजे किया गया। वहीं सहकारी चौपाल कार्यक्रम के समापन के बाद बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे एलईडी रथ को रवाना किया गया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार और रेणु देवी ने हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया।