शिवहर: एसपी ने शहर में देर रात सड़कों पर घूम विधि व्यवस्था का लिया जायजा
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को सुबह 06 बजे बताया कि शुक्रवार की देर रात 11:30 बजे शिवहर शहर के सड़क पर उतरकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया है. उन्होंने ने बताया कि नवमी को लेकर शिवहर शहर में अत्यधिक भीड़ आने के कारण शहर में विधि व्यवस्था का जायजा लिया है और कई पूजा पंडाल का निरीक्षण भी किया गया है. जहां सभी पूजा पंडाल में हमारे पुलिस अधिकारी मौजूद थे।