शिवहर: शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में आज मूर्ति विसर्जन, शहर के सभी तालाबों पर बनाया गया बेरिकेटिंग
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने शनिवार को सुबह 06 बजे बताया कि आज शिवहर परिषद क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाएगा. आम नागरिक की सुरक्षा को देखते हुए शहर के सभी तालाब में गहरे पानी को लेकर बेरिकेटिंग कर दिया गया है. ओर सभी घाट पर गोताखोर व एसडीआरएफ टीम को भी तैनात किया गया है. लोगो से अपील की गई है जिसको तैरने नही आता है वो पानी मे नही जाएंगे।