द्वारका: पालम से साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने 5 जेबकतरों को किया गिरफ्तार ,चोरी के 12 मोबाइल बरामद
साउथ वेस्ट ज़िले की एंटी स्नैचिंग सेल ने 5 जेबकतरों को पालम इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम राजू ,संजू ,कुलदीप ,बबिन और सोनू है। ये सभी यूपी के गौतम बुध नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 12 मोबाइल बरामद किये है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी और झपटमारी सहित 8 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।