द्वारका के पास स्थित नासिरपुर में आज सुबह 5:45 पर खिलौने बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक आग फैल गई। मौके पर मौजूद 20 गाड़ियों और 100 फायर कर्मियों की टीम ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।