द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड की पुलिस टीम ने 2 शातिर ऑटोलिफ्टरों को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस टीम ने 3 चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 साल के कासिम और 25 साल के नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह दोनों बाबा हरिदास नगर और खेड़ा के रहने वाले हैं।