द्वारका: इंदौर से न्यूड वीडियो बना लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाले जालसाज को द्वारका साइबर सेल ने किया गिरफ्तार
द्वारका ज़िले की साइबर सेल ने इंदौर से ऐसे जालसाज़ को गिरफ्तार है जो लोगों के न्यूड वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल कर रुपयों की उगाही करता था। गिरफ्तार जालसाज़ का नाम रोहित यादव है जो मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है।