द्वारका: लाखों की चीटिंग के मामले में मास्टरमाइंड द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
पश्चिमी जिला के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने चीटिंग करके लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गैंग के मास्टर माइंड चीटर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सूरज के रूप में हुई है। यह श्याम पार्क साहिबाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यह कस्टमर सर्विस सेंटर भी चलाता है। यह दूसरे गलत लोगों के संपर्क में आकर फर्जीवाड़ा करने लगा था।