खलीलाबाद: राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने मोबाइल कोर्ट लगाकर सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर आयोजित मोबाइल कोर्ट में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। राज्य आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने योजनाओं का लाभ समय से दिलाने पर जोर दिया।