नबीनगर: बनारस में पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने घायल से मुलाकात कर जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की
विगत दिनों नबीनगर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम महिप बिगहा निवासी दीपक कुमार सिंह को अज्ञात अपराधियों ने हत्या के नियत से हमला किया था, जिनमें घायल अवस्था में बनारस रेफर किया गया था। सूचना पाकर इलाज के दौरान पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह उनसे मिलकर उनका हाल जाना और भगवान से प्रार्थना किया कि वे अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।