नबीनगर: चौराही गेट के पास से एक कार पर लदे 191 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार जब्त
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थानांतर्गत चौराही गेट के पास से एक कार पर लदे कुल-191 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार को जब्त किया गया ।बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीते रात्रि 191 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।