नबीनगर: चंद्रगढ़ गांव के समीप पढ़ाई कर लौट रहे छात्र पर रॉड से हमला, जख्मी, बदमाश फायरिंग करते हुए भागे
लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर वापस लौट रहे छात्र को रास्ते में रोक कर बदमाशों ने लाठी डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव समीप की है। जख्मी छात्र की पहचान थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अरविंद सिंह चंद्रवंशी के पुत्र 19 वर्षीय रितिक कुमार के रूप में की गई।