नबीनगर: बारा तेतरिया से छेड़खानी और मारपीट के मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के ग्राम बारा तेतरिया में छेड़खानी एवं मारपीट के मामले कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त सचिन कुमार पिता सतेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि छेड़खानी एवं मारपीट के मामले में 01 अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।