राऊ: इंदौर में नए बाईपास को लेकर किसान और व्यापारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जमीन अधिग्रहण पर जताई आपत्ति
Rau, Indore | Nov 13, 2024 इंदौर में बन रहे नए बाईपास को लेकर जहाँ एक तरफ जिला प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है तो वही अब इसको लेकर विरोध भी शुरू हो चुका है,बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने इस प्रोजेक्ट को लेकर दावे आपत्ति बुलाई,ऐसे में सैकड़ों व्यापारी और आम लोग बुधवार को पहुंचे और प्रोजेक्ट के लिए किये जा रहे जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध दर्ज कराया।