भरतपुर की खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने एक महिला से 2 किलो अफीम बरामद की है। महिला धौलपुर रोडवेज से जयपुर की तरफ जा रही थी। पुलिस को मुखबिर के जरिए महिला के बारे में जानकारी मिली थी। महिला बालोतरा जिले के धौरीमन्ना इलाके की रहने वाली है। जिसे पूछताछ की जा रही है।