कासगंज: कासगंज शहर में भाजपा की नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
कासगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा नदरई गेट, बारहद्वारी और सोरों गेट होते अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई