रफीगंज: प्रखंड मुख्यालय में 513वें दिन किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा करवाने,किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर किसानों का धरना के 513 वें दिन मंगलवार को जारी है। धरना के अध्यक्षता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने किया। लडडू खान ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले 513 दिन से उत्तर कोयल नहर का पानी,एवं कुटकु डैम में फाटक लगाने की मांग को