दमोह: दमोह में 1933 में महात्मा गांधी ने रखी वाल्मीकि गुरुद्वारे की नींव, शिलालेख आज भी मौजूद, 3 पीढ़ियों से संरक्षण
Damoh, Damoh | Oct 2, 2026 दमोह में 1933 में महात्मा गांधी ने वाल्मीकि गुरुद्वारे की नींव रखी थी। गढ़ाकोटा से शेवरोले कार से दमोह पहुंचे गांधीजी ने मोरगंज गल्ला मंडी में करीब 10 हजार लोगों को संबोधित किया था। गुरुद्वारे में आज भी उनकी प्रतिमा और आगमन से संबंधित शिलालेख मौजूद है। वाल्मीकि समाज तीन पीढ़ियों से स्थल की देखरेख कर रहा है। यहां नियमित अरदास होती है। संरक्षण की अपील की।