मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में बर्खास्त अनुसेवक उपेंद्र पासवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों का सरकार और प्रशासन पर फूटा गुस्सा
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पलामू में बर्खास्त किए गए 251 अनुसेवकों में से एक उपेंद्र पासवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। नौकरी जाने के बाद से उपेंद्र लगातार तनाव में रह रहा था। अचानक शुक्रवार शाम उसके सीने में तेज दर्द हुआ और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में बर्खास्त अनुसेवक उपेंद्र केघर पहुंचे।